khana khazana- by sushma mishra
शुक्रवार, 20 मई 2016
आम का अचार
सामग्री : -
कच्चे आम - 25 नग
राई दाल -250 ग्राम
जीरा - 50 ग्राम
लहसुन - 125 ग्राम
मेथी - 25 ग्राम
पिसी लाल मिर्च - 125 ग्राम
हल्दी पिसी - 50 ग्राम
कलमी - 10 ग्राम
नमक - 200 ग्राम
बड़ी इलायची - 4 नग
गुड़ या शक्कर - 250 ग्राम
तेल राई - 500 ग्राम
विधि :-
आम को धो कर साफ कर के साफ बर्तन में रख लें । अब आम को काट कर आठ-आठ टुकड़े कर लें । अब राई ,जीरा, मेंथी ,कलमी और बड़ी इलायची भून कर पीस लें । इसमें हल्दी ,मिर्ची ,नमक और गुड़ या शक्कर मिला दें ।उसके बाद लहसुन छील कर मिक्सर में पीस लें । फिर कटे हुए आम को पूरे मसाले में मिला लें । पिसा हुआ लहसुन भी मिला दें । अब तेल को कढाई में अलग से हलका गर्म कर लें । तेल को ठण्ड़ा कर के मिला दे।
अचार तैयार है । इसे बरनी भर कर आठ दिन तक रखें और हिलाते रहें । आम के साथ मसाला मिल जाने पर अचार स्वादिष्ठ लगने लगेगा । यह अचार यदि समय - समय पर हिलाते रहें तो दो से तीन साल भी चल सकता है
गुरुवार, 19 मई 2016
लाल र्मिच एक साला चटनी
सामग्रीः-
लाल मिर्च-250ग्राम
नमक-एक कटोरी
लहसुन-एक कटोरी
नींबू-10-12
तेल-1/2कटोरी
विधीः-पकी हुई लाल मिर्च को साफ करके बारीक-बारीक टुकडे़ कर ले ।
उसके बाद लाल मिर्च मे नमक लहसुन नीबु का रस ष्थोडा-थोडा मिलाकर िमक्सर में पीसिए।
उसके बाद कढाई मे तेल गर्म करले उसके बाद तेल ठंडा होने दे पीसी हुई चटनी मे मिला दे तीखी स्वादिष्ट चटनी तैयार है ।
यह चटनी आप एक साल तक उपयोग कर सकते है ।
ध्यान रखे बनाते समय पानी का प्रयोग बिलकुल न करे और बना कर कांच की बरनी में रखें चटनी एक साल तक चलती है ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)


