शुक्रवार, 20 मई 2016

आम का अचार

सामग्री : - कच्चे आम - 25 नग राई दाल -250 ग्राम जीरा - 50 ग्राम लहसुन - 125 ग्राम मेथी - 25 ग्राम पिसी लाल मिर्च - 125 ग्राम हल्दी पिसी - 50 ग्राम कलमी - 10 ग्राम नमक - 200 ग्राम बड़ी इलायची - 4 नग गुड़ या शक्कर - 250 ग्राम तेल राई - 500 ग्राम विधि :- आम को धो कर साफ कर के साफ बर्तन में रख लें । अब आम को काट कर आठ-आठ टुकड़े कर लें । अब राई ,जीरा, मेंथी ,कलमी और बड़ी इलायची भून कर पीस लें । इसमें हल्दी ,मिर्ची ,नमक और गुड़ या शक्कर मिला दें ।उसके बाद लहसुन छील कर मिक्सर में पीस लें । फिर कटे हुए आम को पूरे मसाले में मिला लें । पिसा हुआ लहसुन भी मिला दें । अब तेल को कढाई में अलग से हलका गर्म कर लें । तेल को ठण्ड़ा कर के मिला दे। अचार तैयार है । इसे बरनी भर कर आठ दिन तक रखें और हिलाते रहें । आम के साथ मसाला मिल जाने पर अचार स्वादिष्ठ लगने लगेगा । यह अचार यदि समय - समय पर हिलाते रहें तो दो से तीन साल भी चल सकता है

गुरुवार, 19 मई 2016

लाल र्मिच एक साला चटनी

सामग्रीः- लाल मिर्च-250ग्राम नमक-एक कटोरी लहसुन-एक कटोरी नींबू-10-12 तेल-1/2कटोरी विधीः-पकी हुई लाल मिर्च को साफ करके बारीक-बारीक टुकडे़ कर ले । उसके बाद लाल मिर्च मे नमक लहसुन नीबु का रस ष्थोडा-थोडा मिलाकर िमक्सर में पीसिए। उसके बाद कढाई मे तेल गर्म करले उसके बाद तेल ठंडा होने दे पीसी हुई चटनी मे मिला दे तीखी स्वादिष्ट चटनी तैयार है । यह चटनी आप एक साल तक उपयोग कर सकते है । ध्यान रखे बनाते समय पानी का प्रयोग बिलकुल न करे और बना कर कांच की बरनी में रखें चटनी एक साल तक चलती है ।